Fri. Mar 20th, 2026

Manish Sisodia : जल्दी ही बाहर मिलेंगे…मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी

Manish Sisodia

Manish Sisodia ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए एक बेहद भावनात्मक खत जेल से लिखा है।

Manish Sisodia / नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जो Delhi Excise Policy Scam मामले में जेल में बंद हैं अपने विधान सभा के क्षेत्रवासियों को चिट्ठी लिखी है।

इस चिट्ठी में उन्होंने लोगों से कहा है कि वह जल्द ही बाहर मिलेंगे और लोगों का धन्यवाद दिया है कि उन्होंने उनकी पत्नी का भी खयाल रखा। पढ़ें सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा…

सिसोदिया ने लिखा है, जल्दी ही बाहर मिलेंगे… शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, Love You All। पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई। सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था। अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे।अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी को जेल में रखा। अंग्रेजों ने नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला। ये लोग मेरी प्रेरणा है और आप सब मेरी ताकत।

विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी है। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा। मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए।

About The Author