Tue. Mar 10th, 2026

Parliament Budget Session 2026 Phase : बजट सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष के निशाने पर स्पीकर

Parliament Budget Session 2026 Phase : आज भी सदन में काफी हंगामा होने के आसार हैं। दोनों ही पक्षों ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

Parliament Budget Session 2026 Phase 2 Live Updates: बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है और संसद में काफी हलचल मची हुई है। मुख्य मुद्दा लोकसभा स्पीकर को उनके पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव है। इस वजह से आज भी सदन में काफी हंगामा होने के आसार हैं। दोनों ही पक्षों ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, विपक्ष अन्य मुद्दों जैसे- पश्चिम एशिया के तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है।

विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाते समय ‘पक्षपातपूर्ण’ तरीके से काम किया। सदन में आज को होने वाली चर्चा के दौरान अन्य वक्ताओं के अलावा सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पर चर्चा के अंत में गृह मंत्री शाह के जवाब देने की संभावना है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हंगामे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी और चर्चा नहीं हो सकी।

मनीष तिवारी ने LPG और मध्य-पूर्व संकट पर सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का कहना है, “हमने कल स्थगन प्रस्ताव इसलिए पेश किया, क्योंकि पश्चिम एशिया और व्यापक मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। सरकार ने LPG सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं और बेंगलुरु, मुंबई व अन्य स्थानों पर रसोई गैस की कमी हो गई है। हम कल इसी विषय पर चर्चा करना चाहते थे। युद्ध अभी शुरू ही हुआ है और अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है, तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर इसका क्या असर होगा?”

  • कांग्रेस की ओर से ये नेता बोलेंगे

    कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमणि स्पीकर के खिलाफ तर्क देंगे।

    किरेन रिजीजू प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं शुरू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कर सकते हैं। बीजेपी की ओर से अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब अपनी बात रखेंगे। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान भी सदन को संबोधित करेंगे।

  • अविश्वास प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों का हस्ताक्षर

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। विपक्षी सदस्यों का आरोप है कि स्पीकर ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया था।

About The Author