Fri. Mar 20th, 2026

सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस बीच भाजपा ने सत शर्मा को प्रदेश BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ी नियुक्तियां की हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू और कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ. निर्मल सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भी प्रभार सौंपा गया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को कौन सा पद दिया गया है।

किसे कौन सा पद मिला?

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और सुखनंदन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, कविंदर गुप्ता को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

About The Author