Thu. Mar 19th, 2026

समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले उम्मीदवारों की घोषणा का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की है। इसमें सीधी जिले के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है।

समाजवादी पार्टी ने सीधी जिले की धोहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इसमें निवाड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, छतरपुर के राजनगर से बृजगोपाल पटेल, दतिया के भांडेर से सेवानिवृत्त जज आरडी राहुल और भिंड के मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को उम्मीदार घोषित किया है।

About The Author