Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का मिसाइल अटैक, 12 की मौत; जेलेंस्की के बयान से बढ़ी चिंता
Russia Ukraine War: रात के अंधेरे में आसमान से बरसीं घातक बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट ड्रोन ने यूक्रेन को लहूलुहान कर दिया। 12 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं, जिनमें एक बेकसूर भारतीय नागरिक भी शामिल था। इस भीषण तबाही के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन के एक ऐसे खौफनाक इरादे का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। जानिए आखिर उस काली रात क्या-क्या तबाही मची…
कीव: रूस और यूक्रेन Russia Ukraine War के बीच जारी जंग ने मंगलवार को फिर बेहद खौफनाक रूप ले लिया। रातभर हुए रूस के भीषण हवाई हमलों में 12 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इन हमलों में दर्जनों अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आसमान से बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें और जेट ड्रोन
जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने इस हमले में बड़े पैमाने पर एडवांस्ड जेट ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हमलों का मुख्य निशाना रिहायशी इमारतें और नागरिक परिवहन ढांचा रहे।
कीव रेलवे डिपो: राजधानी कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले Russia Ukraine War में 7 लोगों की मौत हो गई। अकेले कीव क्षेत्र में ही 350 से ज्यादा राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। बोरिस्पिल में तबाही: यहां एक 5 मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया, जहां से 50 लोगों को बाहर निकाला गया। इस शहर में 4 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। रोमानिया बॉर्डर पर स्ट्राइक: ओडेसा और रोमानिया सीमा से लगी एक चौकी पर हमला कर निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया गया।Russia Ukraine War हमलों से हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं।अन्य प्रभावित क्षेत्र: खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहीव, जाइटोमिर, सूमी और द्नीप्रो में भी भारी तबाही हुई है।
“पुतिन को सिर्फ और अधिक युद्ध चाहिए” – जेलेंस्की
रूस पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का सीधा आरोप लगाते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस जानबूझकर ऐसे हमले प्लान करता है ताकि ज्यादा से ज्यादा तबाही मचाई जा सके। उन्होंने कहा, “खुफिया जानकारी और सभी संकेत यही बताते हैं कि पुतिन व्यक्तिगत रूप से और अधिक युद्ध चाहते हैं, भले ही उनकी अपनी जनता युद्ध रोकने के पक्ष में हो।”
ट्रंप के दूतों से बातचीत और अमेरिका से मदद की गुहार
हमलों के बीच जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की संभावित यूक्रेन यात्रा और युद्ध के मोर्चे (Frontline) की स्थिति पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने मित्र देशों से यूक्रेन को जल्द से जल्द और अधिक एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की है।

