Wed. Mar 4th, 2026

Food Allergy: शोधकर्ताओं ने जारी की गाइडलाइन, खाद्य पदार्थों के प्रति सहनशक्ति पैदा करने में मिलेगी मदद

Food Allergy:

Food Allergy: कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि ओरल इम्यूनोथेरेपी के दौरान उन्होंने बच्चों को मूंगफली जैसे एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थ बहुत कम मात्रा में दिए।

Food Allergy रायपुर। वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में कुल बच्चों का 4 फ़ीसदी तब का फ़ूड एलर्जी की समस्या से जूझ रहा है। शोधकर्ताओं ने पहली बार बच्चों का फ़ूड एलर्जी से बचाने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। उनका दावा है कि इसके पालन से बच्चों में एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों के प्रति सहनशक्ति विकसित करने में मदद मिल सकती है।

साइंस डेली की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की मैक मास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध करके बताया है कि ओरल इम्यूनोथेरेपी के दौरान उन्होंने बच्चों को मूंगफली जैसे एलर्जी कर सकने वाले खाद्य पदार्थ बहुत थोड़ी मात्रा में दिए। धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाई गई तो पाया गया कि बच्चों में उनके प्रति सहन शक्ति विकसित हुई है। उनका कहना है कि अब तक चिकित्सकों के पास साक्ष्य आधारित गाइड लाइन से उन्हें मदद मिलेगी। चिकित्स्क फ़ूड एलर्जी से पीड़ित बच्चों की ओरल इम्यूनोथेरेपी बेहतर तरीके से कर पायेगे।

शोधकर्ताओं ने दिए दिशा-निर्देश

शोधकर्ताओं द्वारा तैयार गाइड लाइन (दिशा – निर्देश) के अनुसार परिवारों को फ़ूड एलर्जी एनाफिलेक्सिस (गंभीर एलर्जी) और इम्यूनोथेरेपी के बारे में शिक्षित किया जाए। उन्हें यह भी सीखना चाहिए कि बच्चों को खाना सही तरीके से कैसे खिलाएं। बच्चों को धीरे-धीरे एलर्जी कर सकने वाले पदार्थों के संपर्क में लाए। ऐसे परिवार, जिनसे पहले से ही फ़ूड एलर्जी रही है उन्हें विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में बच्चे की ओरल इम्यूनोथेरेपी करानी चाहिए। पर ध्यान रखें एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों से बच्चे का संपर्क खतरनाक स्तर पर न पहुंचे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्चों के आसपास कीटाणु कम होते हैं

शोधकर्त्ताओं का यह भी कहना है कि बच्चों के आसपास कम कीटाणु होते हैं, तो उनका इम्यून सिस्टम मूंगफली व दूध जैसी चीजों के खिलाफ काम करने लगता है। स्कूल में टिफिन बांटकर खाने से भी बच्चों में फ़ूड एलर्जी का खतरा रहता है। मूंगफली में होने वाली एलर्जी ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन में ज्यादा हैं। जबकि एशिया में गेहूं, अंडे से होने वाली एलर्जी सबसे ज्यादा है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author