RBI में ₹1.5 लाख महीने की नौकरी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। RBI द्वारा निकाली गई यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का यह अंतिम अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को आधुनिक तकनीक और आर्थिक नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।
इन विषयों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
RBI ने इस भर्ती के लिए कई विशेष क्षेत्रों के विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और रिसर्च जैसे क्षेत्र शामिल हैं। संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
शुरुआत में तीन साल का अनुबंध
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। यदि उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है तो इस अवधि को बढ़ाकर पांच वर्ष तक किया जा सकता है।
आकर्षक वेतन बना रहा है भर्ती को खास
RBI की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1.5 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा। केंद्रीय बैंक के साथ काम करने का अनुभव और आकर्षक सैलरी इस भर्ती को युवाओं के लिए बेहद खास बना रही है।
read moree : बैंक में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 1500 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख के बाद बंद हो जाएंगे आवेदन
ऐसे होगा अंतिम चयन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की जांच होगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, एमटेक, पीएचडी या अधिसूचना में निर्धारित समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु की गणना 6 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
क्यों है यह भर्ती खास?
RBI में यंग प्रोफेशनल के रूप में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को देश के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान में काम करने का अवसर मिलेगा। यहां वे नई तकनीकों, डेटा आधारित रिसर्च और आर्थिक नीतियों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान दे सकेंगे। बेहतर वेतन, प्रोफेशनल अनुभव और भविष्य की संभावनाओं के कारण यह भर्ती युवाओं के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प मानी जा रही है।

