Tue. Feb 24th, 2026

Ram mandir Pran Pratishtha: सारे देश में झूम रहे राम भक्त, अयोध्या में आस्था का सैलाब

Ram mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी, 2024 का दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। इस दिन देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज का करीब 500 साल पुराना सपना साकार होगा।

 

Ram mandir Pran Pratishtha: अयोध्या। राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बस अब कुछ चंद घंटे ही बाकी हैं। वह शुभ घड़ी अब दूर नहीं, जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और भक्तों को उनके दर्शन हो पाएंगे। इस शुभ घड़ी का सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे। देशभर से कई वीवीआईपी अयोध्या में आ रहे हैं। 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम के द्वार सभी भक्तों के लिए खुल जाएंगे। 23 जनवरी से आप भी भगवान के दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।

सीएम धामी बोले, वर्षों का इंतजार आज खत्म हो रहा है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री युवराज सिंह धामी ने कहा, जिस पल, जिस क्षण और जिस दिन का लंबे समय से इंतजार था, वर्षों से इंतजार था आज उसका इंतजार खत्म हो रहा है। भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं। आज एक ऐसा दिन है जिसका हर राम भक्त हमेशा इंतजार कर रहा था।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई
अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

कुमार विश्वास बोले, इस शुभ पल का 550 वर्षों तक किया इंतजार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने कहा, यह बहुत भाग्यशाली पल है। इस क्षण के लिए देश के लोगों ने 550 वर्षों तक बेसब्री से इंतजार किया। वहीं दूसरी ओर अभिनेता मनोज जोशी भी कुमार विश्वास की बातें सुनकर भावुक हो गए।

 

About The Author