Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भद्रा, सूतक और राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2026: क्या 28 अगस्त को पड़ने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आपकी राखी का मज़ा किरकिरा कर सकता है? जानिए भद्रा मुक्त इस पावन पर्व पर राखी बांधने के सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त, जो भाई-बहन के रिश्ते में लाएंगे अटूट खुशियां!
साल 2026 में रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त (शुक्रवार) को बेहद खास संयोग के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा पर शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि में चंद्रमा का दुर्लभ योग बन रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस साल राखी पर भद्रा की कोई बाधा नहीं होगी, क्योंकि भद्रा 27 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी होगी।
हालांकि, इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जो सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक (लगभग 5 घंटे 38 मिनट) रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल और धार्मिक प्रभाव देश में मान्य नहीं होगा। बहनें बिना किसी झिझक के पूरे दिन विधि-विधान से राखी बांध सकेंगी।
राखी बांधने के प्रमुख शुभ मुहूर्त:
- अमृत चौघड़िया: सुबह 6:08 बजे से 10:53 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 बजे से 12:53 बजे तक
- शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:28 बजे से 2:03 बजे तक
- अपराह्न काल: दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक
- चर चौघड़िया: शाम 5:13 बजे से 6:48 बजे तक

