Raipur News: जरवाय-कोटा में निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र, रायपुर नगर निगम ने की कार्रवाई
Raipur News: जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं अवैध कब्जा हटाओ संयुक्त अभियान अंतर्गत शुक्रवार को कोटा और जरवाय में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई किया।
Raipur News रायपुर। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं अवैध कब्जा हटाओ संयुक्त अभियान अंतर्गत शुक्रवार को कोटा और जरवाय में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई कर अवैध मुरूम रोड को काटकर बाधित किया गया।
संयुक्त अभियान दस्ता अब अवैध प्लाटिंग वाले के विरुध्द एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। जोन 8 के आयुक्त अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहा. अभियंता ईश्वरलाल रावरे, आश्रय भारद्वाज, कोटा पटवारी की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई शुक्रवार को की गई। वीर सावरकर वार्ड, जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाटर फैक्ट्री के पास करीब ढाई एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिस पर रोक लगाई गई।
इधर कोटा स्थित रामकृष्ण परमहंस वार्ड में मारुति लाइफ स्टाइल परिसर के पीछे करीब आधा एकड़ निजी जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई की गई। नीव समेत अवैध मुरुम रोड को जेसीबी बुलाकर काटकर मार्ग को अवरुद्ध किया गया। हालांकि, तोड़फोड़ दस्ते ने यह स्पष्ट नही किया है कि निजी प्लाट पर अवैध प्लाटिंग जमीन मालिक कर रहा था या कोई अवैध कब्जा कर यह हरकत कर रहा था।

