Fri. Mar 6th, 2026

नगर निगम ने इन जगहों पर की कार्रवाई, छतों और रोड किनारे लगे 5 खतरनाक होडिंग्स को हटाया

Raipur News : निगम आयुक्त ने बताया है कि छत और डिवाइडर(विभाजक) पर यूनीपोल लगाने की अनुमति निगम-निजी एवं सरकारी एजेंसियों को भी देती है। लेकिन अब तक इनका वजन, ऊंचाई का कोई पैमाना तय नही था।

Raipur News रायपुर। नगर निगम इन दिनों जर्जर और खतरनाक हो चली होडिग्सों को हटाने में जुटा हुआ है, इस क्रम में उसने 5 स्थानों पर से होडिंग्स हटा दिए हैं।

दरअसल, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के एक इलाके में कुछ दिनों पूर्व हादसा हुआ था। जिसमें विशालकाय जर्जर होडिंग्स के गिरने के करीब 20 लोग दबकर मारे गए थे, तथा दर्जनों लोग घायल हुए थे। इसे ध्यान में रख प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिकाएं, नगर पंचायत जर्जर होडिंग्स हटाने में जुट गए हैं। रायपुर नगर निगम ने हफ्ते भर के अंदर 5 जगहों पर कार्रवाई की। सड्डू, मोवा, अंबुजा मॉल, मैग्नेटो मॉल समेत जयस्तंभ चौक पर से जर्जर खतरनाक होडिंग्स हटाई है। इसी तरह से आचार संहिता हटने के बाद जीई रोड पर जर्जर हो चुकी गैंट्री को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

निगम आयुक्त ने बताया है कि छत और डिवाइडर(विभाजक) पर यूनीपोल लगाने की अनुमति निगम-निजी एवं सरकारी एजेंसियों को भी देती है। लेकिन अब तक इनका वजन, ऊंचाई का कोई पैमाना तय नही था। पर नगर निवेश विभाग से अब पॉलिसी भी तय कर दी जाएगी। निजी एजेंसियों के स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी का प्रमाण पत्रों की निगम जांच इंजीनियरों से करायेंगे।

निगम आयुक्त ने बताया है कि सड्डू पेट्रोल पंप के सामने एक स्ट्रक्चर पर विशालकाय होडिंग्स 2 वर्षों से लगा था- कोई देखने वाला नही था। यह जर्जर, खतरनाक हो चली थी, जिसे हटा दिया गया है। इधर शारदा चौक, पंडरी भवनों पर लगी होर्डिंग्स को हटाने एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें खामियां पाई गई है। जयस्तंभ चौक पर एक बिल्डिंग में लगी होडिंग्सको बकाया राशि जमा नही करने और खतरनाक होने के कारण निगम ने इसे काटकर निकाल दिया है। उधर लोधीपारा, मोवा स्थित दो होडिंग्स में स्ट्रक्चर मेंटेनेंस नही होने के कारण, दोनों को निकाल दिया गया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author