Fri. Mar 6th, 2026

पानी की किल्ल्त को लेकर पार्षद ने लगाई गुहार, कहा एक ही टाइम दे दो सप्लाई

Raipur News:

Raipur News: जोन क्रमांक 6 की अध्यक्ष वार्ड पार्षद श्रीमती निशा देवेंद्र यादव अब निगम को उपरोक्त कालोनियों, मोहल्लों परिक्षेत्रों में दो टाइम न सही कम से कम एक टाइम पर्याप्त पानी देने का आग्रह अधिकारियों से कर रही है।

Raipur News रायपुर।  भीषण गर्मी शुरू हो गई है। पारा कुछ दिनों से 40 के ऊपर चल रहा है। मानसून आने में वक्त है। इधर राजधानी के आधा दर्जन इलाकों में लोग एक टाइम पानी के लिए तरस रहे और मांग कर रहे हैं। पाषर्दगण गुहार लगा रहे कोई सुनवाई नही। इन्हीं इलाकों से लगी कद्दावर नेताओं के वार्ड में तीन टाइम पानी दिया जा रहा है। जलकार्य विभाग असहाय बना हुआ है।

गौरतलब है कि शहर में दो-तीन दिनों से तापमान बढ़ने लगा है। गर्म हवा के थपेड़े पड़ रहे हैं। तो उधर जिला अस्पताल, मेकहारा में लू प्रभावित मरीजों की संख्या में इजाफा बताया जा रहा है। सड़कों पर दोपहरी में यातायात कमतर हो चला है कहीं दूर तक प्याऊ नजर नही आता। ऐसी स्थिति में राजधानी के सघन क्षेत्र इलाके क्रमश; विवेकानंद नगर, टैगोर नगर, आरएमएस कॉलोनी, एसबीआई कॉलोनी, पुरानी बस्ती, महामाया वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड आदि परिक्षेत्रों में निगम के नल बंद है। पानी नही आ रहा है। यहां के रहवासियो का कहना है कि 4 दिनों से पानी नही मिल रहा है।

जोन क्रमांक 6 की अध्यक्ष वार्ड पार्षद श्रीमती निशा देवेंद्र यादव अब निगम को उपरोक्त कालोनियों, मोहल्लों परिक्षेत्रों में दो टाइम न सही कम से कम एक टाइम पर्याप्त पानी देने का आग्रह अधिकारियों से कर रही है। बताया जा रहा है कि शिकायतों के बाद उपरोक्त इलाकों का निगम के जलकार्य विभाग और मिशन अमृत योजना के अधिकारियों ने दौरा किया था। जिसके बाद 12-15 दिन पर्याप्त पानी मिला। पर उसके बाद फिर वही स्थिति आ गई। 4 दिनों से व्यवस्था पहले की तुलना में और ज्यादा बदतर हो गई है।

इन इलाकों में बैरन बाजार की नई, पुरानी टंकियाें से पानी छोड़ा जाता है। पार्षद श्रीमती निशा यादव 3200 किलोलीटर वाली पुरानी टंकी से सप्लाई होती थी तब कोई दिक्कत कभी नही हुई। नई टंकी 3400 किलोलीटर की बनाई गई है। मिशन अमृत योजना के कमांडिंग एरिया और पाइपलाइन से कनेक्शन के बाद से लोगों के घरों में पेयजल समस्या बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी निगम को अंधेरे में रखकर अपना काम पूरा कर रही है। एजेंसी के भरोसे रह गए निगम के इंजीनियर को अब केवल टेस्टिंग और कंडीशनिंग वर्क ही इस भीषण गर्मी में फोकस कर रहें हैं।

जबकि हालत पहले से बदतर हैं। उन्होंने महिला थाना के पास लगी वॉल्ब से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जोन चार कर कमिश्नर में निगम के आला पदाधिकारियों का निवास एवं परिक्षेत्र है। जहां तीन टाइम नल आ रहा है। पार्षद इस प्रकार पानी सप्लाई पर जलकार्य विभाग के एक बड़े अभियंता तक ने आपत्ति, अमृत मिशन के अधिकारीयों के समक्ष जताई हैं।

(लेखक डा. विजय )

About The Author