Fri. Apr 24th, 2026

आवक घटने से अनार- अंगूर के भाव बढ़े, अन्य के दाम स्थिर

Raipur News:

Raipur News: फल बाजार के कारोबारियों के अनुसार अनार, अंगूर की आवक गर्मी बढ़ने से घटी है। नतीजन दोनों के दाम में क्रमशः 25 एवं 15 रुपए प्रति किलो वृद्धि हुई है।

Raipur News रायपुर। गर्मी बढ़ाने के साथ फल बाजार में आवक कम होने से कुछ फलों के दाम में यकायक वृद्धि दर्ज की गई है, तो वहीं कुछ के दामों में स्थिरता है।

फल बाजार के कारोबारियों के अनुसार अनार, अंगूर की आवक गर्मी बढ़ने से घटी है। नतीजन दोनों के दाम में क्रमशः 25 एवं 15 रुपए प्रति किलो वृद्धि हुई है। इस वक्त थोक बाजार में अनार 120-130 रुपए किलो है। जबकि खुदरा (चिल्हर) में 150-160 रुपए प्रति किलो है। अंगूर थोक बाजार में 90 से100 रुपए किलो तथा चिल्हर में 130 से 140 रुपए किलो है। थोक बाजार के विक्रेताओं का कहना है कि अक्सर गर्मियों में अंगूर अनार की आवक घट जाती है।

बहरहाल आम की आवक ठीक है। परंतु बैगन फली, सुंदरी आम की जरूर घटी है। परंतु ओडिशा से दशहरी, लंगड़ा, आम्रपाली, मल्लिका आमों की आवक शुरू हो गई है। आवक अच्छी एवं डिमांड कम होने से भाव फिलहाल स्थिर है। थोक में बैगन फली 40 से 50 रुपए, दशहरी 50-60, लंगड़ा 50-60,आम्रपाली 50-60 ,मल्लिका 50-60, गुजरात केसर 90-100 रुपए है। जबकि चिल्हर में बैगनफली 70- 80, लंगड़ा 75-80, आम्रपाली 70-80, मल्लिका 70-80, गुजरात केसर 140-150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

उधर सेब इम्पोटेड थोक में 170 से 180, चिल्हर में 220-240 रुपए किलो है। सेब देशी थोक में 130-140 चिल्लर से 180 से 200 रुपए किलो बिक रहा है। मौसंबी थोक 60-65 रुपए चिल्हर 80 से 100 रुपए है। चीकू थोक में 40-50 चिल्हर 70-80 रुपए। तरबूज थोक 15-20चिल्हर 25-30 केला थोक में 30-40 रुपए दर्जन। चिल्हर में 50 से 60 रुपए दर्जन बिक रहा है। बहरहाल तमाम फल आमजनों के लिए महंगे हैं। उनकी पहुंच से बाहर है। कलिंदर यानी तरबूज जो छत्तीसगढ़ में बहुत होता है वह तक महंगा है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े