भाठागांव बस टर्मिनल के सामने बनेगा फूल बाजार, शारदा चौक से दबाव होगा कम
Raipur News : शहर के मध्य स्थित बहुचर्चित फूल मार्केट का समाधान आखिरकार जिला प्रशासन ने ढूंढ ही लिया है। बाजार अब भाठागांव नया बस स्टैंड के सामने खाली जगह पर शिफ्ट होगा।
Raipur News रायपुर। शहर के मध्य स्थित बहुचर्चित फूल बाजार के लिए आखिरकार जिला प्रशासन ने हल निकाल लिया है। बाजार अब भाठागांव नया बस स्टैंड के सामने खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट होगा। इसके साथ ही वही खाली दूसरी जमीन पर पेट्रोल पंप भी खुलेगा।
गौरतलब है कि शहर का फूल बाजार आजादी के बाद से शारदा चौक पर है। यह इतना चर्चित हुआ कि फूल चौक नाम पड़ गया। परंतु यहां पर जीई रोड सकरी है। जिसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव एवं पैसा स्वीकृत हो गया है। मुआवजा राशि भी तय हो चुकी है। बस काम शुरू होना रह गया है। चौड़ीकरण का उद्घाटन तक हो चुका है। नवीन बाजार से लेकर शारदा चौक तक सड़क सकरी होने से रोजाना घंटाें यह जाम लगा रहता है। 1लाख से अधिक लोग इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं। जिलाधीश ने गत दिनों निगम आयुक्त को साथ लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा एवं समस्याओं के निपटारे के संदर्भ में लिया था। तब जिला प्रशासन ने शारदा चौक, नवीन बाजार मार्ग पर यातायात समस्या से स्वयं रूबरू होकर इस नतीजे पर पहुंचा की क्यों न शहर की मध्य भाठागांव बस स्टैंड के सामने खाली पड़ी जमीन पर फूल बाजार को शिफ्ट कर दिया जाए। अब निगम आयुक्त ने संबंधित क्षेत्र के जोन आयुक्त से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।
नया बाजार बन जाने से पूरा फूल बाजार शिफ्ट हो जाएगी। यातायात समस्या भी खत्म हो जाएगी। परंतु फूल बाजार का बड़ा खरीददार वर्ग के लिए नया फूल बाजार दो से तीन किलोमीटर दूर हो जाएगा। गुढ़ियारी, पंडरी, शंकर नगर,अनुपमनगर, अवन्तिविहार, तेलीबंधा,जलविहार आदि हालांकि दूसरे वर्ग के लिए इतना ही करीबभी होगा। जैसे पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्विनी नगर, सुंदरनगर रायपुरा, टिकरापारा, भाठागांव संतोषीनगर शैलेंद्रनगर पचपेड़ी नाका आदि को पास हो जाएगा।
नए बस स्टैंड भाठागांव के सामने खाली जगह होने के कारण जिला प्रशासन ने वहां पेट्रोल पंप खोलने का भी निर्णय लिया। इससे बस आपरेटरों को शहर के रिंग रोड नंबर वन पर स्थित पेट्रोल पंपों पर आश्रित नही रहना पड़ेगा। फिर बसों के यत्रतत्र रुकने से (पेट्रोल हेतु) जाम भी नही लगेगा। इस संदर्भ में जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का पंप खोलने का निश्चय किया। जिस पर कंपनी ने सहमति जताई है। जिलाधीश ने इस हेतु प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
(लेखक डा. विजय)

