संत श्री सुधांशु महाराज का आशीर्वचन आज, हजारों श्रद्धालुजन रायपुर पहुंचे
Raipur News : विश्व जागृति मंच के संस्थापक प्रसिद्ध संत सुधांशु महाराज का आज शनिवार शाम यहां साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडी ऑडिटोरियम में आशीर्वाचन कार्यक्रम रखा गया है।
Raipur News रायपुर। विश्व जागृति मंच के संस्थापक प्रसिद्ध संत सुधांशु महाराज का आज शनिवार शाम यहां साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडी ऑडिटोरियम में आशीर्वाचन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ समेत अन्य आधा दर्जन प्रदेशों के उनके अनुयायी हिस्सा लेंगे।
मिशन के अध्यक्ष सुनील सचदेव, मीडिया प्रभारी अश्वनी विग ने बताया है कि आशीर्वाचन कार्यक्रम में सुधांशु महाराज जीवन के उतार-चढ़ाव, सामाजिक व्यवस्था, एकल व संयुक्त परिवार के सदस्यों के संस्कार, भौतिकवाद के गुण-दोष, टाइम मैनेजमेंट आदि विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 से 7 बजे तक चलेगा। महाराज श्री को राज्य संत का दर्जा सरकार ने दिया है।
अश्वनी विग ने आगे बताया है कि महाराज श्री विश्व जागृति मिशन केंद्र, परसदा स्थित ब्रह्मलोक आश्रम में 30 जून की सुबह 8:30 बजे से पूर्वान्ह 11:00 बजे तक विराजेंगे। जहां गुरुदर्शन चरण पादुका पूजन के साथ आशीर्वाचन होगा। वे अनुयायियों को वर्तमान दौर में तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों पर जीवन को सुगम और सरलता के साथ धर्म मार्ग की सहायता से कैसे आगे ले जाए पर अपने विचार, मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के डेढ़ दर्जन स्थानों से एवं ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालुजन रायपुर पहुंच गए है। जिनके ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था आश्रम परिसर में रखी गई है।

