रायपुर में आज मीट मार्केट बंद, मांस-मटन की बिक्री पर प्रशासन की रोक
Raipur Meat Sales Ban: रायपुर की राजधानी में कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए नगर प्रशासन ने सभी बूचड़खानों और मांस एवं मटन की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम जारी किया आदेश
नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देशों पर लिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं प्रशासन एवं विकास राज्य विभाग के संविधान का पालन सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृहों, मीट शॉप और मांस-मटन विक्रेताओं को सोमवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
अधिकारियों को दिए निर्देश
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कबीर जयंती के दिन यदि कोई होटल, रेस्तरां या अन्य प्रतिष्ठान मांस या मटन बेचता हुआ पाया जाता है, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाए। नियमों के अनुसार संबंधित व्यक्ति, होटल संचालक या संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम की टीमें दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी।
नागरिकों से भी सहयोग की अपील
प्रशासन ने सभी व्यवसायों और होटल मालिकों से आदेश का पालन करने और धार्मिक अवसर की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। नगर निगम ने भी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उनसे आग्रह किया है कि यदि वे प्रतिबंध के बावजूद कहीं भी मांस बिकते हुए देखें तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
कबीर जयंती पर निकलेंगी शोभायात्रा
सद्गुरु कबीर साहेब के 628वें प्राकट्य उत्सव के अवसर पर रविवार को अमलेश्वर में सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति, नवयुवक मंडल, केडीवी मिशन एवं अमीन माता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चौका आरती का आयोजन किया गया।सोमवार को कबीर जयंती पर राजधानी श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास में डूबी रहेगी। समिति ने जानकारी दी कि रविवार को सद्गुरु कबीरधाम, अम्लेश्वर में प्रथम बार कबीर पंथ के 16वें वंशाचार्य हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के पावन सानिध्य में सात्विक यज्ञ, चौका-आरती एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। (एजेंसी)

