Wed. Mar 18th, 2026

Indian Railway : यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, रेलवे ने चार दिनों में 44 ट्रेनें की रद्द

Indian Railway : रेलवे लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। शुक्रवार को Railway ने 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई थीं कि रेलवे ने मंगलवार को फिर ​20 ट्रेनों को एक साथ रद्द कर दिया है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्री बहुत परेशान हो रहे हैं। रेलवे सूत्रों की माने तो पटरियों का काम हो जाने से ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ जाएगी। इससे ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला खत्म हो जाएगा।

जानिए रेलवे ने कितनी ट्रेनों को किया रद्द
रायपुर गेवरा रोड मेमू, बिलासपुर शहडोल पैसेंजर, शहडोल बिलासपुर पैसेंजर, रायपुर डोंगरगढ़ पैसेंजर,रायपुर दुर्ग मेमू, दुर्ग रायपुर मेमू, इतवारी बालाघाट मेमू, बालाघाट इतवारी मेमू, कटंगी गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया कटंगी पैसेंजर, कटंगी गोंदिया मेमू, गोंदिया वड़सा मेमू, रायपुर डोंगरगढ़ पैसेंजर, डोंगरगढ़ गोंदिया मेमू 23 अगस्त से 2 सितंबर तक कैंसिल तो वहीं गेवरा रोड़ रायपुर मेमू,डोंगरगढ़ रायपुर, वड़सा चंदा फोर्ट, चंदा फोर्ट से गोंदिया मेमू और गोंदिया रायपुर मेमू 24 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द रहेगी।

 

 

 

About The Author