Rahul Gandhi : राहुल ने महिलाओं से किया ये वादा, सरकार बदलने पर मिलेगा 50% रिजर्वेशन
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता ने महिलाओं से एक वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो महिलाओं को 50% रिजर्वेशन दिया जायेगा।
Rahul Gandhi : नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वादों के पिटारे खोलने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिलाओं से एक वादा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर महिलाओं से सरकारी नौकरी में 50% रिजर्वेशन देने का वादा किया है। आयकर विभाग की ओर से जारी किए नोटिस के मुद्दे पर राहुल ने शुक्रवार (29 मार्च) को परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ”जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।”
राहुल गांधी ने रिजर्वेशन वाली बात पर जोर देते हुए कहा कि शक्तिशाली महिलाएं देश की तकदीर बदल देती हैं। राहुल ने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आज के समय में ऐसा क्यों है कि हर तीन महिलाओं में से सिर्फ एक ही महिला नौकरी करती है।
राहुल गाँधी ने किया पोस्ट
आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस 1 पद पर महिला क्यों है?
क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50% नहीं है? क्या हायर सेकेंडरी और हायर एजुकेशन तक महिलाओं की मौजूदगी 50% नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2024
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस 1 पद पर महिला क्यों है? क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50% नहीं है? क्या हायर सेकेंडरी और हायर एजुकेशन तक महिलाओं की मौजूदगी 50% नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक़’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा। इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं। सुरक्षित इनकम, सुरक्षित भविष्य, स्टेबिलिटी और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। 50% सरकारी पदों पर महिलाओं का होना देश की हर महिला को ताकत देगा और ताकतवर महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।
महालक्ष्मी गारंटी के तहत कि जाएगी वार्षिक सहायता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सीधे नकद रूपये दिये जायेंगे। इस स्कीम के माध्यम से 1 लाख की वार्षिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस “आधी आबादी, पूरा हक” सुनिश्चित करेगी, जिसके तहत केंद्र सरकार की नौकरियों में सभी नई भर्ती में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं के लिए होगी आरक्षित
पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि देश में सभी सरकारी नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न सिर्फ सरकारी नौकरियों में बल्कि कांग्रेस संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के भी पक्ष में हैं। साथ ही राहुल ने कहा कि सुरक्षित आय, भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान वाली महिलाएं समजा की ताकत बनेगी। उनका कहना है कि 50 फीसदी सरकारी पदों पर महिलाओं के होने से देश की हर महिला को ताकत मिलेगी साथ ही इससे भारत की किस्मत बदलेगी।

