Wed. Aug 12th, 2026

Rahul Gandhi : निजी दौरे पर गोवा पहुंचे राहुल गांधी, रात्रिभोज पर कांग्रेस विधायकों से की मुलाकात

पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी निजी दौरे केतहत बुधवार रात गोवा पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल रात करीब 11 बजे पहुंचे। बाद में, उन्होंने राज्य के पार्टी विधायकों के साथ रात्रिभोज किया। बता दें, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

जिंदाबाद के लगे नारे

राहुल गांधी बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका स्वागत करने को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर मौजूद थे। कांग्रेस नेता के एयरपोर्ट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘राहुल गांधी भारत जोड़ो’ के नारे लगाए।

देर रात किया भोजन

इसके बाद राहुल गांधी राजधानी पणजी के पास एक होटल में चले गए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल ने राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ देर रात भोजन किया। वहीं, गोवा कांग्रेस विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि हमारे पास उनका कार्यक्रम नहीं है। वह अपनी निजी यात्रा पर हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े