Fri. Oct 2nd, 2026

PM मोदी ने Flydubai के भारतीय पायलट स्मित मच्छार से की बात, कैप्टन ने बताई पूरी घटना

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री ने भारत के बहादुर पायलट, कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। घटना के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी देते हुए, कैप्टन स्मित ने बताया कि उन्हें इस स्थिति का सामना करने का साहस कहां से मिला। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

घटना वाले दिन भी PM मोदी ने कैप्टन मच्छर की तारीफ की। उन्होंने X पर लिखा कि घटना के दौरान कैप्टन स्मित ने जिस संयम, सूझ-बूझ और हिम्मत का परिचय दिया, उससे देश को गर्व हुआ। उन्होंने बेहद मुश्किल हालात में असाधारण बहादुरी और दृढ़ता दिखाई। PM ने उनकी बहादुरी को सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाला काम बताया। (एजेंसी)

About The Author