PM Modi Maharashtra Rally : PM ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- अमेठी के बाद अब वायनाड भी छोड़ेंगे शहज़ादे
PM Modi Maharashtra Rally : PM मोदी ने आज एक रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘जैसे अमेठी छोड़ा, वैसे ही वह वायनाड भी छोड़ेंगे।’
PM Modi Maharashtra Rally : नांदेड़ : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कल 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को नांदेड से पलायन करना पड़ा।PM ने कहा कि कांग्रेस को तो उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं।
‘जैसे अमेठी छोड़ा, वैसे ही वह वायनाड भी छोड़ेंगे’- PM मोदी
PM मोदी ने राहुल पर तंज कस्ते हुए कहा कि ‘जैसे अमेठी छोड़ा, वैसे ही वह वायनाड भी छोड़ेंगे।’ उन्होंने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए PM मोदी ने आगे कहा कि वह राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंच गए। PM ने आगे कहा कि 4जून के बाद इंडी गठबंधन एक-दूसरे के कपड़े फाड़ देगा। मैं मतदाताओं से कहता हूं कि आइए NDA को वोट दीजिए। कांग्रेस हमेशा से गरीब, दलित, वंचित मजदूर किसान के सामने दीवार बनकर खड़ी रही है। PM ने कहा कि हमनें आजादी के 6 दशक बाद गरीब महिलाओं को शौचालय देने का बीड़ा उठाया है।
मतदाताओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कल देश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है। मैं वोटिंग करने वाले सभी लोगों को, विशेषकर हमारे पहली बार वोट दे रहे लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनका आभार भी व्यक्त करता हूं। मतदान के बाद अलग-अलग लोगों ने बूथ लेवल तक का जो विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे ये विश्वास पक्का हो रहा है कि पहले चरण में NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है।

