Fri. Oct 30th, 2026

अमेरिका में उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हुआ विमान, एक यात्री की मौत, तीन घायल

FILE PHOTO

मुरिएटा(USA)। दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक यात्री की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह छोटा विमान एक पार्किंग स्थल पर उल्टा गिरा हुआ नजर आया।

रीवरसाइड काउंटी फायर विभाग के अनुसार, यह हादसा लॉस एंजिलिस से करीब 135 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हुआ। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक को गंभीर चोटें आयी हैं। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेंगे।

About The Author

SKY TMT