Sun. Jun 28th, 2026

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को धूम्रपान करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई: इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट में धूम्रपान करने वाले यात्री कवराज तगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि यात्री कवराज तगत सिंह ने इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट के दौरान शौचालय में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद क्रू मेंबर ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की थी। वहीं, मुंबई पुलिस ने यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान नियम की धारा-25 के तहत मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान का रहने वाला 26 वर्षीय कावराज तगत सिंह तीन अगस्त को दुबई से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस के विमान में था। यात्रा के दौरान, वह शौचालय गया और धूम्रपान करने लगा। चालक दल ने गंध आने पर जांच की तो शौचालय में जली हुई सिगरेट का एक टुकड़ा पाया गया। चालक दल ने यात्री से धूम्रपान के बारे में पूछा तो उसने चालक दल के सदस्यों को सिगरेट की जेब और लाइटर दे दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने पर फ्लाइट क्रू ने तुरंत यात्री को सहारा पुलिस को सौंप दिया।

About The Author

इन्हें भी पढ़े