Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी आज देशभर के छात्रों को देंगे ‘सफलता का मंत्र’
Pariksha Pe Charcha: नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत देशभर के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस संवाद के दौरान प्रध …और पढ़ें
Pariksha Pe Charcha 2026: शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत देशभर के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा के दबाव से निपटने और सकारात्मक सोच बनाए रखने के उपाय बताएंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का यह एपिसोड SonyLIV, Prime Video और ZEE5 जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी देखा जा सकेगा।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि छह फरवरी को सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ अवश्य देखें। उन्होंने लिखा कि इस वर्ष कार्यक्रम में परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण और रोचक विषयों को शामिल किया गया है, जिनमें तनावमुक्त रहना, सीखने की प्रक्रिया पर फोकस और जीवन से जुड़े अनुभव प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मंच उन्हें देशभर के होनहार युवाओं से संवाद करने का अवसर देता है, जिसे वे हमेशा पसंद करते हैं।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और तब से यह हर साल आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं और परीक्षा के समय मानसिक दबाव से निपटने के लिए मार्गदर्शन देते हैं।
कहां से आयोजित हो रहा है कार्यक्रम
इस वर्ष संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग से एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं।
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अतिरिक्त 2.26 करोड़ लोगों ने भाग लिया। इस तरह कार्यक्रम से कुल सहभागिता 6.76 करोड़ से अधिक तक पहुंच गई है।

