Thu. Feb 12th, 2026

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 18.45 लाख नकद समेत चार गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud :

Cyber ​​Fraud :

राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 ल …और पढ़ें

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लाख 45 हजार रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 25 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड समेत बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर एएसआई घनश्याम साहू के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दीपक सचदेवा (30), गौरव सचदेवा (29), ऋषभ रंगलानी (30) को मौके से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी साइटों से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये नकद, आईफोन व अन्य मोबाइल, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ के आधार पर ओम खेमानी (30) को भी हिरासत में लिया गया, जिसके पास से तीन मोबाइल और बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड जब्त किए गए।

चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज, कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author