Mon. Mar 30th, 2026

Odisha Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत

Odisha Accident

Odisha Accident : ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों के मौत की भी खबर है।

Odisha Accident : फूलबनी : ओडिशा के फूलबनी जिले से एक खबर सामने आ रही है। जहां 28 और 29 मई की दरम्यानी रात यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। बताया जाता है कि यात्री बस में 50 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फूलबनी जिले के फिरंगिया में हुआ। हादसे के बारे में एसडीएम चितरंजन महांता ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। प्रशासन की तरफ से घायलों के इलाज का समुचित बंदोबस्त किया जा रहा है।

संतुलन बिगड़ने से पलटी बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे कारण बताया गया है कि एक तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई। इस मामले में कंधमाल के जिलाधिकारी और कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क पर उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

About The Author