Sun. Mar 22nd, 2026

CG PSC Scam के आरोपी विदेश भागने की खबर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात

CG PSC Scam:

CG PSC Scam: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय PSC (2021) परीक्षा में बड़े घोटाले का आरोप लगाया था। सरकार बदलते ही यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया है।

CG PSC Scam रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा 2021 में अनियमिता के मामले में जिन पर आरोप लगा है उनमें से कुछ लोग विदेश भाग गए हैं।

गौरतलब हो कि PSC 2021 परीक्षा में जमकर घोटाला होने का आरोप विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने लगाया था। सरकार बदलते यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। हालांकि सीबीआई ने मामले की जांच शुरू भी नही की है, लेकिन ऐसी चर्चा राजधानी समेत प्रदेश भर में है कि मामले के कुछ आरोपी विदेश भाग गए हैं। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि किसी के विदेश भागने से कुछ थोड़ी ना होता है। अपनी जमीन, संपत्ति लेकर थोड़ी गए हैं। सीबीआई जांच में अगर अपराध संस्थित होता है, तो उसके बाद बहुत सारे तरीके हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा 2021 में अनियमिता के मामले में राज्य में 2 एफआईआर दर्ज है। एक शासन के निर्देश पर EOW ने दर्ज की है। वहीं दूसरी एफआईआर बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में दर्ज है। राज्य भाजपा सरकार ने PSC घोटाले की जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। ततसंबंध में पहली अधिसूचना 16 फरवरी 2024 को जारी की गई थी। जिसके बाद संशोधित अधिसूचना 10 अप्रैल 24 को जारी की गई। बहरहाल केंद्र व राज्य सरकारों ने विधिवत अधिसूचना ततसंबंध में जारी कर दी है। हालांकि, सीबीआई कुछ तकनीकी त्रुटियां बताकर बार-बार जानकारी मांग रही है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author