Thu. Aug 27th, 2026

कुदरत के कहर के बीच अपनों की तलाश? नेपाल में फंसे लोगों के लिए MP सरकार ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन

भोपाल। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भारी तबाही के बीच मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन में आ गई है। यात्रा और धार्मिक दर्शन के लिए नेपाल गए मध्य प्रदेश के कई नागरिक इस प्राकृतिक आपदा के चलते वहां फंस गए हैं। अपने नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नई दिल्ली स्थित ‘मध्य प्रदेश भवन’ में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देते हुए प्रभावित लोगों और उनके चिंतित परिजनों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप सपोर्ट और ईमेल आईडी जारी की है।

आपातकालीन संपर्क सूत्र

नेपाल में फंसे नागरिक अथवा मध्य प्रदेश में मौजूद उनके परिजन किसी भी तरह की मदद, जानकारी या लोकेशन साझा करने के लिए तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

फोन हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005

व्हाट्सएप नंबर (WhatsApp): 9818963273

आधिकारिक ई-मेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in

‘सुरक्षित वापसी तक जारी रहेगा समन्वय’- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली में स्थापित यह कंट्रोल रूम केंद्रीय एजेंसियों, भारतीय दूतावास और नेपाल के स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है, ताकि प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और हर संभव चिकित्सकीय व राहत सहायता तत्काल पहुंचाई जा सके।

About The Author

इन्हें भी पढ़े