Kanker Naxals Attack: कांकेर के जंगल में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, BSF का जवान शहीद
Kanker Naxals Attack: विस्फोट में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय(45) को चोंट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए पखांजुर लाया जा रहा था। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। बलिदान जवान उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है।
Kanker Naxals Attack: कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सर्चिंग में निकले थाना परतापुर से जिला बल और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से पांच किलोमीटर पूर्व दिशा में एक जाेरदार आइईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसके चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया।
गाजीपुर का रहने वाला है बलिदान जवान
विस्फोट में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय(45) को चोंट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए पखांजुर लाया जा रहा था। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। बलिदान जवान उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है। घटना के बाद आस-पास के एरिये में डीआरजी और बीएसएफ जवानों की सर्च की करवाई जारी है
एक दिन पहले नारायणपुर में सीएएफ का जवान हुआ था बलिदान
बता दें कि एक दिन पहले ही नारायणपुर जिले के आमदई माइंस को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। बुधवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में आकर सीएएफ का कांस्टेबल कमलेश साहू बलिदान हो गया। वहीं, दूसरा जवान विनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। माइंस को लेकर नक्सली अब तक सात जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।

