Thu. Jul 2nd, 2026

सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई भूस्खल, चुंगथांग में करीब 150 से 200 पर्यटक फंसे

सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इस वजह से करीब 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। इस मामले में जिला कलेक्टर अनंत जैन का बयान भी सामने आया है।

चुंगथांग: सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से चुंगथांग में लगभग 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। जिला कलेक्टर अनंत जैन ने ये जानकारी दी है। जैन ने बताया कि गंगटोक से लाचेन और चुंगथांग से लाचेन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे लाचेन जा रहे पर्यटक चुंगथांग में फंस गए हैं।

आईटीबीपी शिविर और गुरुद्वारे में पर्यटकों को रखा गया

फंसे हुए पर्यटकों को आईटीबीपी शिविर और गुरुद्वारे में रखा गया है। जिला कलेक्टर का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क जाम हो गई है, इस वजह से लाचेन की ओर आवागमन बाधित है। यात्रा की अनुमति तब मिलेगी, जब मार्ग सुरक्षित घोषित हो जाएगा।

लाचुंग जाने वाली सड़क को साफ कर दिया गया है और वहां से पर्यटकों को सुरक्षित गंगटोक वापस भेज दिया गया है। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

महीने की शुरुआत में खूब हुई बारिश

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकयोंग, गंगटोक और मंगन जिलों के कई हिस्सों में भीषण आंधी और ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से बिजली लाइन टूट गई हैं और कई इलाकों में बिजली नहीं है। गंगटोक जिले में, नामली क्षेत्र के पास भी ट्रांसमिशन लाइन पर तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने की सूचना मिली, जिससे निमतर, तोपाखानी और सिंगतम में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई।

कॉपी अपडेट हो रही है…

About The Author

इन्हें भी पढ़े