Fri. Feb 13th, 2026

MP Accident News : MP में DJ वाहन पर गिरा बिजली का तार, डांस कर रहे दो युवकों की मौत

MP Accident News :

MP Accident News : MP के शिवपुरी में शादी के दौरान DJ वाहन पर बिजली का तार गिरने से दुर्घटना घाट गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है।

MP Accident News : शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। बताया जाता है कि शीपुरी जिले में DJ वाहन पर बिजली का तार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के कोलारस थाना क्षेत्र के डोढ़याई गांव में वीरवार रात बरात में डीजे वाहन बिजली के तार से टकरा गया। डीजे में फैले करंट के कारण डांस कर रहे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारात जिला अशोक नगर के नईसराय से आई थी और मरने बाले दोनों युवक निकेश चंदेल ओर राजकुमार केवट जिला अशोकनगर के निवासी बताए गए हैं।

DJ में फैला करंट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे के लगभग बराती डीजे पर बज रहे गानों पर डांस करते हुए दुल्हन के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में डीजे वाहन पर सवार एक युवक ने बिजली के तार को डीजे से टकराने से रोकने के लिए लकड़ी से ऊपर उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह तार लकड़ी से फिसलकर डीजे से टकरा गया। इससे डीजे में करंट फैल गया। डीजे के संपर्क में आने बाले पांच युवकों को जबरदस्त झटका लगा।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना के बाद घायल तीनों युवकों कल्पेश चंदेल, आकाश और मुनेश को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के कांकडे गांव के रहने बाले शिवम परिहार की बरात कोलारस थाना के लुकवासा चौकी क्षेत्र के डोढ़याई गांव निवासी सुगर सिंह परिहार के यहां आई थी।

About The Author