पति को अनफॉलो, तस्वीरें डिलीट… क्या मौनी रॉय के रिश्ते में आ गई दरार?
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। वहीं सूरज ने कथित तौर पर शादी की तस्वीरें डिलीट करने के साथ अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया है। इसके अलावा, मौनी की करीबी दोस्त Disha Patani ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें और तेज हो गई हैं।
हालांकि, मौनी रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी शादी की तस्वीरें मौजूद हैं और दोनों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार बेंगलुरु के रहने वाले एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, जो दुबई में काम करते हैं। उन्होंने London School of Economics से पढ़ाई की है। शादी के बाद मौनी और सूरज ने मिलकर ‘Ultimate Gurus’ नाम का एड-टेक प्लेटफॉर्म और मुंबई में ‘Badmaash’ नाम का रेस्टोरेंट शुरू किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार
• सूरज नांबियार की अनुमानित नेटवर्थ: 50-60 करोड़ रुपये
• मौनी रॉय की अनुमानित नेटवर्थ: करीब 40 करोड़ रुपये
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई की एक न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लगभग दो साल तक सीक्रेट डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी।

