Fri. Mar 20th, 2026

Social Media Trolling: गोद से गिरी बच्ची छज्जे पर अटकी, सोशल मीडिया पर मां हुई ट्रोल; परेशान होकर की खुदकुशी

Social Media Trolling:

Social Media Trolling: 28 अप्रैल को, चेन्नई में 33 वर्षीय आईटी पेशेवर वी राम्या अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी में अपनी 7 महीने की बेटी को स्तनपान करा रही थी। तभी अचानक बच्ची हाथ से छूटकर पहली मंजिल पर लगे शेड में पर अटक गई।

Social Media Trolling रायपुर।  हाल ही में चेन्नई में चौथी मंजिल से गिरने के बाद टिन की शेड से लटके एक बच्चे को उसके पड़ोसियों ने बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने पड़ोसियों की खूब तारीफ की, लेकिन ट्रोलर्स ने बच्चे की मां को जमकर ट्रोल किया। बच्चे के गिरने का जिम्मेदार मां को ठहराया गया। ट्रोल्स से तंग आकर मां ने कर ली आत्महत्या।

अजीब दुनिया है ये ! समाज का एक वर्ग नन्ही बिटिया को गिरने से (मौत) बचाता है, तो वही दूसरा वर्ग नन्ही बच्ची की माता की जान लेकर छोड़ता है। यह हकीकत एक दर्दनाक वाकया के रूप में चेन्नई में सामने आई है।

दरअसल, पिछले माह 28 अप्रैल को चेन्नई में 33 वर्ष की आईटी प्रोफेशनल वी राम्या अपनी 7 माह की बिटिया को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी पर स्तनपान करा रही थी। तभी अचानक से बच्ची हाथों से फिसल कर पहली मंजिल की शेड पर अटक गई। तब पड़ोसियों, अपार्टमेंट वालों एवं राहगीरों ने मुश्किल बाद बच्ची को बचाया था। उक्त घटना का वीडियो वायरल हुआ एवं लटकी बच्ची की फोटो अखबारों में कैप्शन के साथ छपी थी। लोगों ने बचाने वालों की प्रशंसा करते हुए उन्हें असली हीरो तक करार दिया था। पुलिस व दमकल गाड़ी पहुंचने की पूर्व खुद की रेसक्यू कर समाज के लोगों ने बचाव किया था।

पर उसके कुछ एक घंटों बाद इसी समाज का दूसरा वर्ग बच्ची की माता को सोशल मिडिया पर ट्रोल करने लगे। उसे लापरवाह, खुदगर्ज आदि बताने लगे। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले कथित लोग बढ़ते गए। तानों से तंग आकर वी रम्या, पति पांच साल का बेटा और 7 माह की बच्ची को साथ लेकर 2 हफ्ते आपने मायके गांव चली गई। दरअसल, गांव जाने की सोच उनके पति ने दी थी, जो चाहते थे कि ट्रोल से अवसाद में जा पहुंची रम्या (पत्नी) सामान्य हालत में लौटे। पर इधर सोशल मीडिया पर ट्रोल जारी था। उधर गांव में एक दिन (रविवार) रम्या के माता-पिता, पति किसी शादी कार्यक्रम में गए थे। जब वे लौटे तो रम्या को मृत पाया। राम्या के परिवार वालों ने बताया है कि बच्चे के साथ हुए हादसे बाद वह दुखी रहती थी। उसका मानसिक इलाज चल रहा था कि ट्रोल ने उसकी खराब हालत और बिगाड़ दिया। और उसने खुदकुशी कर ली। यह खबर सुनकर उसकी नन्ही बिटिया को बचाने वाले स्तब्ध है। साथ ही ट्रोल करने वालों के प्रति आक्रोशित भी है। जिनके चलते राम्या ने जान दे दी। एक बच्ची बिन मां की हो गई।

(लेखक डा. विजय )

About The Author