Wed. Jul 1st, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश के आसार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून ने राज्य के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 1 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदलाव आया है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से राज्य भर में बारिश तेज होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम तंत्र के कारण 3 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है।

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इस प्रणाली के कारण लगभग 3 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंद्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमीरी-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में भारी बारिश, गरज, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मंडल के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कमजोर प्रणाली के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सरगुजा संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नई प्रणाली बन रही है, जिससे मानसून की गतिविधि बढ़ेगी। दो दिन बाद मंगलवार को रायगढ़ जिले में मौसम में फिर से बदलाव आया।अचानक आसमान पर काले बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश शुरू हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। (एजेंसी)

About The Author