सावधान! Instagram पर गर्लफ्रेंड से सीक्रेट चैट करना पड़ सकता है भारी! अब Private Chat नहीं सेफ
मेटा ने 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि यह कदम बाल सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों को रोकने के लिए उठाया गया है।
अगर आप इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्तों या किसी करीबी से प्राइवेट चैट, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, तो अब आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मेटा ने आधिकारिक तौर पर 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज (DM) से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सुरक्षा को हटाने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि अब आपकी चैट पहले जितनी पूरी तरह सुरक्षित और निजी नहीं रह जाएगी।
कंपनी के इस फैसले के पीछे बाल सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों को रोकने का दबाव बताया जा रहा है। दरअसल, मार्च 2026 में न्यू मैक्सिको की एक जूरी ने मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना लगाया था। इसके बाद कंपनी को अपनी सुरक्षा नीतियों में बदलाव करना पड़ा।
अब जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसियां और मेटा संदिग्ध गतिविधियों जैसे बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और ऑनलाइन ग्रूमिंग की जांच के लिए मैसेज स्कैन कर सकेंगे। इसी वजह से इंस्टाग्राम डीएम अब पहले की तरह पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे।
मेटा ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी प्राइवेट मैसेज, फोटो और वीडियो का बैकअप जरूर ले लें। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल यह बदलाव केवल इंस्टाग्राम तक सीमित है। मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर पर अभी इसका असर नहीं पड़ा है।
ऐसे में अगर आप इंस्टाग्राम पर संवेदनशील या निजी बातें शेयर करते हैं, तो अब अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी हो गया है।

