Thu. Apr 2nd, 2026

Manipur :भारी बारिश ने मचाया कोहराम, भूस्खलन से नेशनल हाइवे बाधित

मणिपुर। राज्य के पूर्वोत्तर के भारी बारिश के चलते बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। नोनी जिले में भारी बारिश से लोगों की समस्या बढ़ा दी है। भूस्खलन के बाद इंफाल-सिलचर नेशनल हाइवे पूरी तरह बाधित हो गया है। नेशनल हाइवे बाधित होने से लगभग 500 ट्रक फंसे हुए हैं। भूस्खलन नेशनल हाइवे 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2 रंगखुई गांव के पास हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।

पिछले साल भी हुआ था भूस्खलन
बता दें कि पिछले साल जून में नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 61 लोग मारे गए थे। भूस्खलन 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर हुआ था।

आयात निर्यात वस्तुएं होंगी प्रभावित
हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में भूस्खलन के कारण जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। राज्य में मई महीने से जातीय हिंसा के कारण लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े