मुर्शिदाबाद में बड़ा रेल हादसा: छात्रों से भरी स्कूल वैन ट्रेन से टकराई, 3 की मौत
मुर्शिदाबाद : शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक भीषण दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना सुबह 7 बजे मुर्शिदाबाद के बहरामपुर इलाके में कर्णसुबर्णा रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जब एक ट्रेन ने छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी, निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। मौके की तस्वीरों में पटरी पर वैन का बुरी तरह क्षतिग्रस्त मलबा दिखाई दे रहा था। रेलवे गेट खुला होने के कारण वैन निकल गई, लेकिन तभी अचानक एक ट्रेन आई और स्कूल वैन को जोर से टक्कर मार दी। इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया।
आसपास लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को पहले कर्णसुबर्णा ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर हालत वाले लोगों को बरहमपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने रेलवे अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि गेटकीपर ने गैरजिम्मेदाराना और लापरवाहीपूर्ण व्यवहार किया।
मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन छात्रों को घर ले जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुला था और स्कूल वैन उसे पार कर रही थी।तभी अचानक से आई निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके आई तस्वीरों में स्कूल वैन पूरी तरह से टूटी हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि पहले क्रॉसिंग गेट तब तक बंद था, जब तक अप-लाइन वाली ट्रेन गुजर नहीं गई। लेकिन बाद में गेट खोल दिया गया। हालांकि, बगल की पटरी पर दूसरी ट्रेन के आने के बावजूद गेट को दोबारा बंद नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है।
तीन की मौत
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस घटना से इलाके में व्यापक दहशत फैल गई।
पूर्वी रेलवे ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद, पूर्वी रेलवे ने मामले की गंभीरता की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर एक टीम भी भेजी है। गेट खुला कैसे रह गया, इसकी गहन जांच की जाएगी। रेलवे गेट खुला होने की वजह से ही स्कूल वैन अचानक से बढ़ गई और ट्रेन को नहीं दिखी।
गेटमैन और सुपरवाइजर निलंबित
मुर्शिदाबाद के एक लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर की पूर्वी रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीआरएम) के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जांच दल आज सुबह हावड़ा स्टेशन से निरीक्षण के लिए रवाना हुआ। पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मांझी ने बताया कि मुर्शिदाबाद लेवल क्रॉसिंग दुर्घटना में शामिल गेटमैन और सुपरवाइजर को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।(एजेंसी)

