Wed. Feb 11th, 2026

Paper Leak Case में बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटाया गया

Paper Leak Case

Paper Leak Case : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है।

Paper Leak Case : लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। अब राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

बता दें कि रेणुका मिश्रा को अभी प्रतीक्षारत किया गया है, यानी कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है। वहीं राजीव कृष्णा को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान के साथ DG भर्ती बोर्ड का भी चार्ज दिया गया है।

About The Author