बीजापुर में जवानों का बड़ा एक्शन, कमांडरों के स्मारक ढहे, 5 किलो की IED को धमाके के साथ किया नष्ट
Naxal encounter:
CG News: माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से स्वीच सिस्टम से आईईडी सड़क के नीचे प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता एवं स …और पढ़ें
बीजापुर। माओवादियों के द्वारा बड़े वाहनों को टारगेट करने के उद्देश्य से आईईडी को सड़क के नीचे लगाया गया था, जिसे डिमाईनिंग के दौरान डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से आईईडी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया। माओवादियों द्वारा बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से स्वीच सिस्टम से आईईडी सड़क के नीचे प्लांट किया गया था।
सुरक्षाबलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया। आईईडी नष्टीकरण से सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है, जिसे भरकर आवागमन बहाल किया गया है। 12 फरवरी 26 को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत एफओबी डोडीतुमनार क्षेत्र में केरिपु 153 वाहिनी के द्वारा डिमाईनिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाए गए 5 किग्रा के प्रेशर आईईडी को डिटेक्ट कर मौके पर नष्ट किया गया।
थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत कोबरा 210 वाहिनी के द्वारा माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माड़ क्षेत्र में इन्द्रावती नदी के किनारे वर्ष 2025 में मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की स्मृति में माओवादियों द्वारा निर्मित स्मारक को सुरक्षाबलों द्वारा चिन्हित कर पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया।
इसी क्रम में थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत केरिपु 222 वाहिनी की टीम द्वारा तोड़का–कोरचोली एवं पेद्दाकोरमा के घने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को केरिपु 222 वाहिनी की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए इन माओवादी स्मारकों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, प्रतीकों एवं अवैध संरचनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है।

