Wed. Apr 1st, 2026

Mahadev Betting App : SIT के शिकंजे में एक्टर साहिल खान, महादेव सट्टा एप मामले में किया गिरफ्तार

Mahadev Betting App :

Mahadev Betting App : बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है।

Mahadev Betting App : मुंबई : बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने गिरफ्तार में ले लिया है। एक्टर साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है। जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। SIT ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक्टर साहिल खान का नाम आया था। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पूर्व जमानत की उनकी याचिका खारिज होने के बाद उन्हें मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (SIT ) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया है।

15,000 करोड़ रुपए का है घोटाला
SIT ने हाल में खान से इस मामले में पूछताछ की थी। SIT विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपए का है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है. ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस विशेषज्ञ हैं।

साहिल ने किया दावा
वहीं एक्टर का दावा है कि उनका अनुबंध 24 महीने के लिए था, जिसमें उनके सोशल मीडिया पर प्रचार वीडियो पोस्ट करने के लिए 3 लाख का मासिक भुगतान था। इसके बावजूद, अदालत ने अवैध संचालन में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं अधिकारियों ने उल्लेख किया कि साहिल खान, एक फिटनेस विशेषज्ञ और यूट्यूबर के रूप में, कथित तौर पर ऐप को बढ़ावा देने और अधिक लोगों को इसका उपयोग करने के लिए लुभाने के इरादे से सेलिब्रिटी सभाएं आयोजित करते थे।

About The Author