Thu. Jul 9th, 2026

नदी में बहते दिखे 3000 LPG Cylinders, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, लोगों में मची लूट!

LPG Cylinders in Flood: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ के बीच एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 100-200 नहीं, बल्कि पूरे 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी के तेज बहाव में तैरते हुए बहते दिखाई दे रहे हैं। यह हैरान कर देने वाला नजारा रायगढ़ की पातालगंगा नदी का है।

बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि प्लांट के यार्ड में रखे करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर बहकर सीधे पातालगंगा नदी में चले गए। बताया जा रहा है कि नदी में बह रहे इन सिलेंडरों में खाली और भरे हुए, दोनों ही तरह के सिलेंडर शामिल हैं।

मुफ्त के सिलेंडरों की मची लूट, जान जोखिम में डाल रहे लोग

जैसे ही स्थानीय लोगों ने नदी में हजारों सिलेंडरों को तैरते हुए देखा, वहां हड़कंप मच गया। ‘फ्री’ के सिलेंडर पाने की खुशी में कई लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी के पानी में उतर गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग पानी से भारी-भरकम सिलेंडर खींचकर बाहर निकाल रहे हैं और उन्हें अपने घर ले जाने की कोशिश में जुटे हैं।

प्रशासन की सख्त चेतावनी: हो सकता है बड़ा ब्लास्ट!

लोगों द्वारा सिलेंडरों को घर ले जाने की इस होड़ को देखकर स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे नदी में बह रहे किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें इकट्ठा करें।

अधिकारियों का कहना है: “इन सिलेंडरों में भारी मात्रा में गैस भरी हुई है। तेज बहाव या आपस में टकराने के कारण ये सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। कोई भी बड़ी दुर्घटना या ब्लास्ट हो सकता है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें।”

फिलहाल कंपनी और स्थानीय प्रशासन सिलेंडरों को वापस सुरक्षित स्थान पर लाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

About The Author