Loksabha Election : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल
Loksabha Election : लोकसभा चुनाव के बीच में समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बुरी खबर है। सपा के पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने BJP में शामिल हो गए है।
Loksabha Election : लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई दिग्गज सपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को भाजपा के लखनऊ कार्यालय में पूर्व विधायक के साथ सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संतकबीरनगर बलराम यादव, सपा के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद जगत जायसवाल, नीतू सिंह, उपेन्द्र पाल सिंह सहित सपा के कई नेताओं ने BJP ज्वाइन की।
डिप्टी CM ने किया स्वागत
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया। लोकसभा चुनाव के बीच कई राजनीतिक दलों के नेता बीजेपी में शामिल हुए। सपा, बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव महापर्व में आप सभी का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- आज पू्र्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। आप सभी नेताओं का स्वागत है। ब्लॉक लेवल के नेता भी शामिल हुए हैं। जिनके पास बड़ी जिम्मेदारी है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनता तक पहुंच बना रही है। डिप्टी सीएम पाठक ने कहा, “हमने ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसमें योगदान देंगे।”
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें है, जो कि देश के किसी भी राज्य के सबसे ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीटों वाला राज्य है। यूपी में वोटिंग सभी सात चरणों में होनी है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल आठ सीटों पर हुई थी। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी।

