Fri. Feb 13th, 2026

Loksabha Election : जीतू पटवारी के विवादित बयान पर MP में मचा सियासी घमासान, CM ने प्रियंका गांधी को घेरा

Loksabha Election :

Loksabha Election : जीतू पटवारी द्वारा BJP नेत्री पर विवादित बयान दिए जाने के बाद MP में सियासी घमासान मच गया है। जिसके बाद अब MP के CM मोहन यादव ने इस मामले में प्रियंका गांधी को घेरा है।

Loksabha Election : भोपाल : MP में PCC चीफ जीतू पटवारी द्वारा BJP नेत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मध्योप्रदेश में घमासान मच गया है। जिसके बाद लगातार BJP नेताओं के तरफ से PCC चीफ के इस अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की जा रही है। इस मामले में अब MP के CM मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बीते दिवस जीतू पटवारी द्वारा वरिष्ठ BJP नेत्री इमरती देवी के लिए टिप्पणी की थी।

प्रियंका गांधी को घेरा
CM मोहन यादव ने इमरती देवी को लेकर जीतू पटवारी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुझे यह सुनकर दुख होता है कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के बारे में कैसे बात करते हैं। ये उनके लिए डूब मरने के बराबर है। CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी के बयान को लेकर प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कहने वाली प्रियंका गांधी आज कहा हैं।

CM ने की कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र है। जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। मैं उनके बयान और व्यवहार की निंदा करता हूं।’

पारुल साहू ने भी प्रियंका से किया सवाल
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में वापसी करने वाली पूर्व महिला विधायक पारुल साहू ने इस मामले में प्रियंका गांधी को घेरा है। पारुल साहू ने एक वीडियो जारी करते हुए प्रियंका गांधी से बड़ा सवाल किया है। उन्होंने कहा ‘जीतू पटवारी ने जिस भाषा का समर्थन इमरती देवी के लिए किया है, क्या प्रियंका गांधी उस भाषा का समर्थन करती हैं।’

About The Author