Fri. Feb 13th, 2026

Loksabha Election : मायावती के एक्शन पर भतीजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अंतिम सांस तक लडूंगा

Loksabha Election

Loksabha Election : BSP प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने खुद से पार्टी की सभी जिम्मेदारियां वापस लिए जाने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

Loksabha Election : पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया और उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस ले लिया। इस बीच गुरुवार को आकाश ने मायावती के आदेश को सिर माथे से स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्होंने खुद से पार्टी की सभी जिम्मेदारियां वापस लिए जाने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए मामले पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने का फरमान जारी किया था। इस फैसले के बाद आकाश अब मायावती के उत्तराधिकारी भी नहीं रहे।

अंतिम सांस तक लडूंगा
आकाश ने गत मंगलवार को पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के 2 दिन बाद सोशल मीडिया मंच X पर कहा, “आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनीतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।” उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, “आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जय भीम, जय भारत।”

About The Author