Fri. Feb 13th, 2026

Loksabha Election 2024 : PCC प्रतिनिधि ने कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में किया प्रवेश, पार्टी पर लगाए ये आरोप

Loksabha Election 2024 :

Loksabha Election 2024 : PCC प्रतिनिधि विष्णु यादव ने कांग्रेस का साथ छोड़ कर BJP में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Loksabha Election 2024 : बिलासपुर : बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया।

लगाया गंभीर आरोप
बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।

About The Author