Wed. Mar 11th, 2026

Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व पर जुटे 10 देशों के नेता, समझी भारत की चुनाव प्रक्रिया

Lok Sabha Election 2024:

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली में बुधवार से शुरू हुए उक्त कार्यक्रम के तहत भाजपा के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेजेंटेशन देकर भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, नीतियों और चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।

Lok Sabha Election 2024 रायपुर। दुनिया के 10 देशों के 22 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इन दिनों भाजपा के चुनाव लड़ने के तौर-तरीके को सीख और समझ रहे हैं।

नई दिल्ली में बुधवार से शुरू हुए उक्त कार्यक्रम के तहत भाजपा के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेजेंटेशन देकर भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, नीतियों और चुनावी तैयारियों की जानकारी दुनिया के 10 देशों से भारत पहुंचे 22 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। अब गुरुवार(आज) से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तीन टीमों में बंटकर भोपाल, रायपुर,और अहमदाबाद का दौरा करेंगे। जहां वे बूथ लेबल माइक्रो मैनेजमेंट को भी परखेंगे।

भारत पहुंचने वालों में क्रमशः ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, बांग्लादेश, इजराइल, युगांडा, तंजानिया, रूस, श्रीलंका, मॉरीशस, और नेपाल के राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। इनमें देशों के सत्ताधारी और विपक्षी दल प्रमुख हैं।

10 देशों के 22 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भारत पहुंचे

बहरहाल यहां बता देना उचित होगा कि भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के शुरू होने के पूर्व विदेशों में कुछ देशों के अंदर यह अफवाह उठा रहे थे। कि भारत में चुनाव प्रणाली में लोकतंत्रिकता नहीं है। लिहाजा, विश्व के दो दर्जन से अधिक देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत भेजे। वे खुद भारत आकर देखे कि भारत में लोकसभा चुनाव प्रणाली कैसी है। इसी तारतम्य में 10 देशों के 22 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता पहुंचे हैं।

(लेखक डा. विजय)

About The Author