‘जेल’ में लौट रही हैं ओजी क्वीन Kangana Ranaut! वीकेंड एपिसोड में लाएँगी ऐसा ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स के उड़ जाएंगे होश
Kangana Ranaut: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रसारित होने वाला विवादित और मशहूर रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) अपने पहले ही दिन से दर्शकों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो के अंदर राम कपूर की तीखी बयानबाजी से लेकर आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच हुआ हाई-वोल्टेज झगड़ा लगातार ऑडियंस का ध्यान खींच रहा है। लेकिन इसी बीच, शो के प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शो की पुरानी होस्ट और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर इस शो में धमाल मचाने लौट रही हैं।
‘लॉकअप 2’ के वीकेंड में होगा Kangana Ranaut का वार
भले ही लॉकअप सीजन 2 में इस बार फराह खान और रितेश देशमुख ‘जेलर’ की भूमिका निभा रहे हैं और शो को बखूबी संभाल रहे हैं, लेकिन शो की असली पहचान (OG) कंगना रनौत ही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत इस विवादित शो में ‘जनता की आवाज’ बनकर वापसी कर रही हैं।
Kangana Ranaut ने सीजन 2 के एक बेहद खास एपिसोड में लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह शो हमेशा से ही अपने सच को स्वीकार करने के बारे में था, चाहे वह आपके लिए कितना भी अनकंफर्टेबल (असहज) क्यों न हो। ‘लॉकअप: सच या सजा फर्स्ट टर्मिनेशन’ के वीकेंड एपिसोड में मैं फराह खान और रितेश देशमुख के साथ आ रही हूं। मैं बस यही कह सकती हूं कि हर च्वाइस (चुनाव) की एक कीमत होती है।” अब कंगना के इस बयान से साफ है कि वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स को अपनी गलतियों की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
शो में होने जा रहा है पहला टर्मिनेशन, ये 5 खिलाड़ी खतरे में
लॉकअप के सीजन 2 में अब पहले हफ्ते के टर्मिनेशन (निष्कासन) का वक्त आ चुका है। शो के इस हफ्ते के सुरक्षित टॉप-3 कंटेस्टेंट्स हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला और सुनीता आहूजा को एक खास पावर दी गई थी। इन तीनों ने मिलकर जिन पांच कंटेस्टेंट्स को एविक्शन के खतरे में डाला है, उनके नाम हैं:
श्रेया कालरा
सूफी मोतीवाला
श्रेष्ठा अय्यर
माधुरी ग्रोवर
रियाज अली
राम कपूर समेत 15 सितारों ने जेल में ली है एंट्री
आपको बता दें कि इस बार लॉकअप सीजन 2 में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने कैदी बनकर एंट्री ली है, जिनमें टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राम कपूर सबसे बड़े स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा सुनीता आहूजा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चौधरी, पामेला सेरेना और वरुण यादव जैसे कई बड़े चेहरे शो में अपना दम दिखा रहे हैं।
अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि खतरे की तलवार लटक रहे इन 5 असुरक्षित कंटेस्टेंट्स में से कंगना रनौत वीकेंड पर किसे अपने साथ घर वापस ले जाती हैं और जेलर फराह-रितेश के साथ मिलकर क्या नया ट्विस्ट लाती हैं।

