Fri. Feb 13th, 2026

Cement Factory में काम कर रहे मजदूरों पर चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, 5 की मौत

Cement Factory : तेलंगाना के सूर्यापेट में बनी एक Cement Factory में लिफ्ट गिरने से वहां काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। सूर्यापेट के मेलाचेरुवु गांव में माय होम सीमेंट फैक्ट्री बनी है। वहां नई कंस्ट्रक्शन यूनिट में काम चल रहा था, तभी ये घटना हुई। मलबे में अभी कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घायलों में कई लोग यूपी और बिहार के हैं।

गैस कटर से काटा जा रहा मलबा
घायलों को निकालने के लिए लिफ्ट के मलबे को गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है। फैक्ट्री प्रशासन ने घायल मजदूरों की संख्या पर चुप्पी साध रखी है। कुछ घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

छठे फ्लोर पर चल रहा था काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक माय होम सीमेंट फैक्ट्री की यूनिट-4 में नया कंस्ट्रक्शन हो रहा था। वहां 5 मंजिल बन चुकी थी। मजदूर लिफ्ट में छठी मंजिल के लिए कंक्रीट मिक्स्चर ले जा रहे थे। तकनीकी खराबी आने के बाद लिफ्ट चौथी मंजिल पर फंस गई। लिफ्ट में जा रहे मजदूरों ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नीचे गिर गई।

पिछले साल रिजेक्ट हो गई थी यूनिट-4 बनाने की परमिशन
मेलाचेरूवरू पंचायत ने पिछले साल जुलाई में माय होम सीमेंट फैक्ट्री में यूनिट-4 बनाने की परमिशन खारिज कर दी थी। मीटिंग में फैक्ट्री प्रशासन से कहा गया था कि प्रोजेक्ट के 5% के बराबर राशि गांव के विकास के लिए रिलीज की जाए। जब तक फैक्ट्री फंड नहीं देगी, तब तक उसे कंस्ट्रक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

About The Author