Labour Day 2024 : मजदूर दिवस पर मोतीबाग में रैली और आमसभा का आयोजन
Labour Day 2024: मजदूर दिवस पर आज 1 मई बुधवार को शाम 5:00 बजे मोतीबाग से रैली निकाली जाएगी, जो आधा दर्जन चौक-चौराहों और सड़कों से गुजरते हुए पुराना फायर ब्रिगेड चौक पहुंचेगी।
Labour Day 2024 रायपुर। मजदूर दिवस पर आज 1 मई, बुधवार शाम 5:00 बजे मोतीबाग से एक रैली निकाली जाएगी, जो आधा दर्जन चौक- चौराहे, रास्तों से होकर पुराना फायर ब्रिगेड चौक पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो जाएगी।
उक्त रैली मोतीबाग से शाम 5:30 बजे रवाना होगी, जो छोटापारा, कोतवाली चौक, बिजली दफ्तर चौक, कालीबाड़ी चौक, एलआईवी चौक, शासकीय विद्यालय होते हुए पुराना फायर ब्रिगेड पहुंच आमसभा के तौर पर बदल जाएगी। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने रैली बाबत मंगलवार को बैठक की। जिसमें निम्नांकित लोग शामिल है।
एस सी भट्टाचार्य, वो एम बघेल, अतुल देशमुख, राजेश पराते, सुरेंद्र शर्मा, संदीप सोनी, करण सोनकर मई दिवस पर उधर रायपुर ट्रेड यूनियन कौंसिल अध्यक्ष एच पी साहू ने बताया है। शाम 5:00 बजे बीएसएनएल दफ्तर के मैदान में श्रमिक दिवस मनाया जाएगा। जिसमें 1 मई 1886 कोशिकागो अमेरिका में कार्यावधि 8 घंटे करने की जायज मांग को लेकर श्रमिकों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के मध्य मजदूरों पर गोलियां चलाई गई। जिसमें कई मजदूर मारे गए थे। उन्हीं की याद में मजदूर दिवस हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता है।

