Fri. Jul 17th, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं Kiran Rao, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Kiran Rao supports Sonam Wangchuk : फिल्ममेकर किरण राव ने जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। इससे पहले अभिनेता आमिर खान द्वारा यह स्पष्ट किया था कि फिल्म “3 इडियट्स” में ‘रैंचो” का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था, लेकिन उन्होंने वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और मोदी सरकार के प्रति नाराजगी भी जताई। किरण राव ने सरकार से वांगचुक से बात करने की अपील की और अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। साथ ही सवाल किया कि आखिर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे सरकार जनता की बात सुन सके। किरण राव ने सिर्फ सोनम वांगचुक ही नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी सपोर्ट जाहिर किया, जो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

किरण राव ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, CJP और इस देश के सभी नागरिकों, युवा और बुजुर्ग, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सभी लोगों को मेरा सलाम। हमारा देश आपका ऋणी है, जिन्होंने हमें हमारी उदासीनता से जगाया है और हमें याद दिलाया है कि हर आवाज मायने रखती है।”किरण राव ने भी कई अन्य सेलेब्स की तरह वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। समर्थन दिखाने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर सोनम वांगचुक की तस्वीर लगाई, जिस पर लिखा था- ‘मैं सोनम का सपोर्ट करती हूं।

सरकार की चुप्पी पर भड़कीं किरण राव

किरण राव ने विरोध प्रदर्शन पर सरकार की चुप्पी पर भी अपनी निराशा व्यक्त की। सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, “19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह से चुप्पी बेहद दुखद है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता की बात सुनने के लिए क्या करना होगा? यह चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह प्रदर्शनकारियों से बात करे, छात्रों के दर्द को समझे और इस गतिरोध को समाप्त करे। हमें अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है।” (एजेंसी)

About The Author